लखनऊ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 24 व 25 मार्च को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित केनरा बैंक के सर्किल ऑफिस में स्टाफ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश संयोजक वाईके अरोड़ा ने बताया कि महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं। इनके लिए प्रदर्शन शुरू किया गया है। विवेक श्रीवास्तव, डीजीएस केनरा बैंक, अंशुमान, राजीव सिंह सेंगर (ऑयबाक), वीके सेंगर (एनसीबीई), वीके सिंह (एआईबीईए), संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।