फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उदय बोरवणकर बने पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक

विज्ञापन
उदय बोरवणकर।
विज्ञापन
लखनऊ। उदय बोरवणकर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बनाए गए हैं। शनिवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह आरडीएसओ में महानिदेशक थे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उदय बोरवणकर वर्ष 1985 में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के लिए चुन गए। उन्होंने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड व महा मेट्रो में सेवाएं दी हैं। नागपुर मंडल में एडीआरएम, रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, नागपुर मेट्रो में परिचालन एवं प्रबंधन के प्रभारी भी रहे। डीआरएम भोपाल रहे। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में महानिदेशक के रूप में कवच, वंदेभारत, हाइड्रोजन ट्रेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व ड्रोन आधारित तकनीक डास (डीएएस) अभियानों का नेतृत्व भी किया है। उदय बोरवणकर प्रख्यात वक्ता भी हैं। उन्हें जैविक खेती, फोटोग्राफी और भारतीय संगीत में विशेष रुचि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें