लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगवार को हजरतगंज स्टेशन पर उबर के साथ एमओयू किया। इसके तहत मेट्रो के 21 स्टेशनों पर उबर बुक करने पर 50% तक की छूट दी जाएगी, जो अधिकतम 20 रुपये होगी। मौके पर प्रबंध निदेशक सुशील कुमार व उबर की ऑपरेशंस मैनेजर मधुलिका सिंह गौर मौजूद रहीं। उन्होंने चार्जिंग सॉकेट के कियोस्क का भी उद्घाटन किया। उबर स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग सॉकेट भी लगाएगा।