फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक विवाद में दो युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Mon, 26 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात कल्लू का पुरवा में परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपस में विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों को गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर फेज-2 निवासी सुनील कुमार रात में परिवार के साथ अपनी ससुराल कल्लू का पुरवा गया था। इस दौरान सुनील का उसके साले दीपक सोनकर उर्फ दीपू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपू का आरोप है कि जीजा सुनील कुमार सोनकर, भांजा क्रिश, पिता रामचंद्र सोनकर, भाई विशाल ने हमला बोलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। फायरिंग में दीपू के दाहिने कंधे, जबकि शहर क्षेत्र के बढ़ईपुर निवासी उसके दोस्त अरुण को पीठ के पास गोली लगी। इससे दोनों घायल हो गए। जीजा समेत अन्य लोगों ने पथराव भी किया। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
उधर, दूसरे पक्ष से तुलसी नगर फेज-2 निवासी सुनील कुमार ने अपने बड़े साले दीपक सोनकर के अलावा दीपेंद्र सोनकर, ऋतिक सोनकर उर्फ बउवा व दीपक सोनकर पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया। मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की, जिसमेंं दो लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिस रिवाल्वर से फायरिंग की गई है, उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें