फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Wed, 29 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अर्जुन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई और चिनहट इलाके में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीजीआई के रत्नाकर खंड निवासी मोबाइल दुकानदार अर्जुन कुमार (36) मंगलवार सुबह घर में इन्वर्टर का टूटा तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और ट्रॉमा-2 ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। अर्जुन अपने पीछे पत्नी रंजनी और दो बेटे यश व आदित्य को छोड़ गए हैं। वहीं, चिनहट के नंदपुर निवासी सोनू (35) सोमवार शाम घर में प्लग लगाते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सोनू के परिवार में माता-पिता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें