फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बाइकों के साथ दो युवकों को पकड़ा

Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद बाइकें।
विज्ञापन
निगोहां। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया की गौतमखेड़ा गांव स्थित बांक नाले के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बाइक चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम निगोहां के लालताखेड़ा निवासी जीतू व नाका के सफेद मस्जिद लाठी सिरोद निवासी रईश बताया। रईस मूलरूप से मेरठ के समर कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों बाइकें बीते 8 सितंबर 2025 व 12 नवंबर 2025 को बलरामपुर अस्पताल लखनऊ से चुराई गई थीं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें