लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पहुरी बंडई गांव में शुक्रवार को दो युवक टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सरेनी क्षेत्र के मानपुर निवासी कामता प्रसाद व पहुरी निवासी अजय दोपहर में एक समारोह के लिए गांव में टेंट लगा रहे थे। इस दौरान लोहे की पाइप बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई। इससे पाइप में उतर रहे करंट की चपेट में आकर दोनों झुलस गए।