लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी किए गए जेवर बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुनीता और मनीषा है। इनके खिलाफ उन्नाव के हसनगंज में रहने वालीं प्रिया यादव ने शुक्रवार को और 19 फरवरी को दुबग्गा के कन्हैया माधवपुर निवासी अनवरी ने थाने में गहने और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।