फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पत्नियों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, तीसरी के पास मिले मौलाना

Sat, 13 Apr 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज निवासी मौलाना अचानक लापता हो गए। उनकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। नया मोड़ तब सामने आया जब उनकी दूसरी पत्नी भी थाने पहुंच गईं। पुलिस ने मोबाइल से लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि मौलाना गोंडा में अपनी तीसरी पत्नी के साथ हैं और वह खुद लौट भी आए।
विज्ञापन

सआदतगंज निवासी मौलाना इलाके के एक मदरसे में पढ़ाते हैं। बीती आठ फरवरी को वह अचानक लापता हो गए। उनकी पहली पत्नी ने काफी खोजबीन की। कुछ पता न चलने पर 16 फरवरी को सआदतगंज थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सर्विलांस से मौलाना की लोकेशन ट्रेस कर ही रही थी कि 19 फरवरी को एक और महिला थाने पहुंच गई। उसने खुद को मौलाना को अपना पति बताया।
महिला ने बताया कि उनके पति लापता हो गए हैं। इस पर पुलिस के सामने विचित्र स्थिति बन गई। वहीं, मौलाना का मोबाइल कई दिनों तक स्विच ऑफ रहा। एक दिन मोबाइल ऑन हुआ तो मौलाना की लोकेशन गोंडा में मिली। वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ थे। बीते चार अप्रैल को वह खुद घर लौट आए। पुलिस ने उन्हें पहली पत्नी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मौलाना के लापता होने पर पहली पत्नी ने किया दूसरा निकाह
मौलाना के लापता होने के बाद ही उनकी पहली पत्नी ने दूसरा निकाह कर लिया। यह बात मौलाना को घर लौटने पर पता चली। हालांकि, इसको लेकर किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें