फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोहरे में दो ट्रक भिड़े, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 18 Dec 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। घने कोहरे के चलते रविवार सुबह मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के चालक केबिन में फंस गए और दो घंटे की मशक्कत से उन्हें निकाला जा सका। हादसे में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जुनाबगंज रोड प्याज लादकर जा रहे ट्रक की रविवार सुबह सात बजे आईटीबीपी व बीएसएफ कैंप के पास चोकर से भरे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक उसमें फंस गए। ट्रकों में टक्कर की तेज आवाज सुनकर आईटीबीपी व बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने जवानों संग मिलकर जेसीबी की मदद से आपस में फंसे दोनों ट्रकों को अलग किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों से चालकों को निकाला जा सका।
हादसे में ट्रक चालक अंबेडकरनगर निवासी हरिश्चंद्र (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक बलरामपुर निवासी राजितराम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। राजितराम की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के चलते मोहनलालगंज-जुनाबगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। तीन घंटे के बाद जब दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें