फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से दो डालाें में लगी आग

विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दो डालाें में लगी आग
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद के मॉडल हाउस स्थित तारक मुखर्जी रोड और कैंट रोड के उदयगंज में बृहस्पतिवार दो डाले में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। एफएसओ हजरतगंज माम चंद बडगूजर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:54 बजे तारक मुखर्जी रोड पर किनारे खड़े डाले में आग लग गई। वह दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। इसके बाद रात 2:18 उनकी टीम को उदयगंज खड़े डाले में आग लगने की सूचना मिली। वहां भी टीम ने एक गाड़ी की मदद से 20 मिनट में आग बुझा ली। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। जांच में दोनों वाहनों में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें