फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोचिंग पढ़ने निकले दो किशोर लापता

Sat, 21 Oct 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोचिंग पढ़ने निकले कस्बे के दो किशोर बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। साकेतनगर निवासी अधिवक्ता तरुण कुमार श्रीवास्तव का बेटा प्रियम श्रीवास्तव (15) और मोहल्ले के राकेश वर्मा का बेटा दिव्यांश (13) शाम चार बजे साइकिल से कस्बे में कोचिंग पढ़ने के लिए निकले थे। दोनों कक्षा आठ के छात्र हैं। देर शाम तक वे घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों छात्रों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें