लखनऊ। उत्तर रेलवे दिल्ली-वाराणसी के बीच वाया लखनऊ दो स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें दो फेरों के लिए चलाएगा। ट्रेन 04446 तीन और पांच सितंबर को दिल्ली से रात 9:10 बजे चलेगी। यह नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन और हरदोई में रुकेगी। लखनऊ में इसका आगमन सुबह 6:30 बजे और प्रस्थान 6:40 बजे होगा। इसके बाद यह अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन होते हुए दोपहर 3:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन 04445 चार और छह सितंबर को वाराणसी से रात 8:15 बजे चलेगी। लखनऊ में इसका आगमन रात 2:10 बजे और प्रस्थान 2:20 बजे होगा। ट्रेन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।