उत्तर प्रदेश शासन ने दो वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिजनौर के एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को हटाकर जालौन का एडीएम न्यायिक बना दिया गया है। अपर आयुक्त प्रयागराज भगवान शरण को एडीएम प्रशासन बिजनौर के पद पर भेजा गया है।