फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो साधुओं की पिटाई, एक गंगा में कूदा

Sun, 25 Aug 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। बाइक सवार दबंगों ने दो साधुओं की पिटाई कर दी। इससे आहत एक साधु ने शनिवार को गंगा नदी में छलांग लगा दी। साधुओं का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने आरोपियों को चप्पल पहनकर मंदिर के अंदर जाने से रोक दिया था। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से नदी में साधु की खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव के पास गंगा नदी के किनारे सोई बाबा की कुटी है। यहां फतेहपुर जिले के थाना हुसैनगंज के बजरंगापुर निवासी गंगादास आठ माह से रह रहे हैं। कुटी में हनुमान मंदिर है। गंगादास ने बताया कि दो माह पहले गंगा की परिक्रमा करते हुए जा रहे कासगंज निवासी 50 वर्षीय एक साधु बरसात के चलते कुटी में रुक गए थे, तब से वह यहीं मंदिर में रहते थे।
शुक्रवार शाम दो बाइक पर सवार पांच लोग आए और हम लोगों की पिटाई कर दी। शनिवार सुबह तक कुटी से भाग जाने को कहा। न जाने पर गंगा में फेंकने की धमकी दी थी। मारपीट से 50 वर्षीय साधु गुमसुम हो गया था। उन्होंने पूजा पाठ भी नहीं किया। पिटाई से आहत होकर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे नदी में छलांग लगा दी। जब तक हम लोग मौके पर पहुंचकर साधु को बचाने का प्रयास करते, तब तक वह डूब चुके थे। घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाबा को गंगा नदी में फेंककर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। नदी में डूबे साधु की खोजबीन कराई जा रही है। हमलावरों को चिह्नित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें