फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कक्षा 10 के खिलाड़ी आर्यन भारद्वाज और अप्रतिम भदौरिया दो अगस्त से अहमदाबाद में होने वाले वॉलीबॉल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन अंडर-17 विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। शिविर में देश के 26 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित भारतीय टीम 19 से 29 अगस्त तक दोहा (कतर) में होने वाली अंडर-17 विश्व वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने दोनों खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक विमल कुमार द्विवेदी को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें