फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो लोगों ने गोमती में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के गोमती नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। समय पर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचा लिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी युवती प्राइवेट कंपनी में करती है। वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह गोमतीनगर पहुंची और पुल बैठ गईं। कुछ देर बाद उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे अंबेडकर चौकी इंचार्ज एसआई अंकित व सिपाही राकेश सरोज ने सर्च अभियान चला कर जल्द ही युवती को खोज लिया। गोताखोर श्रीपाल निषाद ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से कुछ देर बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने युवती को उनके भाई के हवाले कर दिया। उधर, सोमवार सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल के पास रहने वाले युवक ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही राकेश सरोज और गोताखोर श्रीपाल निषाद की मदद से सचिन को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने उन्हें उनके घरवालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें