पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बुधवार की देर रात्रि राजेपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। साइकिल से जा रहे राजाराम विश्वकर्मा निवासी राजेपुर को एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेजा, जहां इलाज के दौरान राजाराम विश्वकर्मा (65) की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार युवक सौरभ यादव (40) निवासी पुजारी का पुरवा दर्शन नगर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष महाराजगंज ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।