लखनऊ। टूड़ियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसूति विभाग की सिस्टर इंचार्ज प्रतिमा त्रिपाठी व सिस्टर ऊषा सिंह के बीच सोमवार को तीखी नोकझोंक हो गई। प्रतिमा का आरोप है कि ऊषा प्रसूति विभाग में सुबह पहुंची और अभद्रता कर मारने की धमकी दिया। आरोप है कि करीब 28 वर्ष से अस्पताल में तैनात ऊषा पूर्व में भी कई नर्स से मारपीट कर चुकी हैं। प्रतिमा ने लिखित शिकायत महानिदेशक आयुर्वेद सेवाएं मानवेंद्र सिंह व कॉलेज प्राचार्य डॉ. माखनलाल से की है। ऊषा का कहना है कि नर्सेज संघ का चुनाव हारने के बाद प्रतिमा गलत बयानबाजी व आरोप लगा रही हैं। कालेज प्राचार्य डॉ. माखनलाल ने कहा कि जांच कर कार्रवाई जा रही है।