अंसल कंपनी पर ठगी की दो और एफआईआर
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में ठगी की दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों पीड़ितों से फ्लैट के नाम पर 15 लाख रुपये ऐंठे गए।
गोरखपुर के अलहदादपुर निवासी यतींद्र गौरव ने 2010 में सात लाख रुपये जमा कर सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना में दो बीएचके फ्लैट बुक किया था। न तो फ्लैट मिला और न रकम। उधर, राजाजीपुरम ई ब्लॉक के रहने वाले विजय शंकर गुप्ता से भी फ्लैट के नाम पर 8.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।