फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लू से बचाव के लिए दो और कूलिंग पॉइंट शुरू

विज्ञापन
पॉलीटेक्निक चौराहे पर बना कू​लिंग पॉइंट।
विज्ञापन
लखनऊ। गर्मी और लू से राहत देने के लिए महापौर ने शनिवार को पॉलीटेक्निक चौराहा व कुर्सी रोड पर बने कूलिंग पॉइंट का शुभारंभ किया। इससे पहले 1090 चौराहा और लालबाग नगर निगम मुख्यालय में भी कूलिंग पॉइंट बनाए गए थे। इन जगहों के अलावा अब गोमतीनगर में पत्रकारपुरम चौराहा, जीएसटी भवन और जीपीओ विधानसभा मार्ग जैसे अन्य स्थानों पर भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यहां बेड, सोफा, कुर्सी, पंखा, कूलर, मटके का ठंडा पानी और गुड़ जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि कूलिंग पॉइंट की दीवारें और छत मिट्टी व जूट से बनी हैं, जिससे अंदर का तापमान नियंत्रित रहता है। यह प्राकृतिक सामग्री भीषण गर्मी में भी शीतल वातावरण बनाए रखती है। नगर निगम के 24 रैनबसेरों को भी गर्मी से राहत देने योग्य बनाया गया है। महापौर ने बताया कि जलकल विभाग के सहयोग से लखनऊ में 150 से अधिक स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था की गई है।

पॉलीटेक्निक चौराहे पर बना कूलिंग पॉइंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें