मलिहाबाद । मलिहाबाद थानाक्षेत्र के तिलसुवा गांव दूधाधारी मंदिर के निकट से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बंदरों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बंदर उछल-कूद के दौरान पेड़ों के अंदर से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे पेड़ों से सटाकर केबल लगाया गया, जो पुराना और जर्जर हो चुका है। इससे अकसर लोगों को भी खतरा बना रहता है। काकोरी विद्युत उपकेंद्र पर जर्जर तारों को सही कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।