सरयू में स्नान के दौरान शनिवार सुबह दो युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम गोताखोरों की सहायता से डूबे युवकों की तलाश करने में जुटी हुई है। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के सात घंटे बीत चुके हैं पर अभी तक डूबे युवक नहीं मिले हैं।
नयाघाट चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह दो युवक सरयू में स्नान कर रहे थे इसी बीच वे गहरे पानी में चले गए। घाट के पास उनकी मोटरसाइकिल व कपड़े प्राप्त हुए हैं। कपड़ों में रखी आईडी से उनकी पहचान की गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया कि डूबे युवकों में मनीष तिवारी पुत्र विजय कुमार तिवारी महाजनी तोला टकसाल चौक व पीयूष पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम सुन्दर पांडेय रामनगर पहाड़गंज शामिल है। गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।