फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: मछली पकड़ने गए दो युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

Sun, 18 Sep 2022 03:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में दो युवक मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूब गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले की भदैंया कोतवाली देहात थाना अंतर्गत ओदरा गांव के पास मछली पकड़ने गए दो युवक नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा है।

विज्ञापन


गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सद्दाम (18) पुत्र इंतजार गांव के ही बरकत अली (18) पुत्र अजमल के साथ रविवार की सुबह दस बजे गोमती नदी में मछली पकड़ने गया था। दोनों नदी पार कर कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव के पास पहुंचे और नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे।

इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसको बचाने के प्रयास में दूसरा नदी में डूब गया। आसपास मौजूद अन्य मछुवारों की गुहार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की है। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवको का अभी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें