फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छत से गिरकर दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छत से गिरे किसान की सरिया घुसने से मौत हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी के फतेहपुर बक्कास गांव निवासी सुखराम (49) किसान थे। भतीजे नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुखराम दो मंजिला मकान की छत पर सो रहे थे। बारिश होने पर वह नीचे आने के लिए भागे। इस दौरान गीली छत से फिसलकर सड़क पर जा गिरे। वहां पड़ी सरिया उनके पैर में घुस गई। चीख सुनकर घरवाले बाहर आए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, गुडंबा के कल्याणपुर निवासी राकेश (36) भी बृहस्पतिवार रात इसी तरह दो तल के निर्माणाधीन मकान से जा गिरे। उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें