यूपी में बुधवार को दो आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आर के नैयर को गोंडा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
दरअसल, जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह काफी समय से बीमार थे जिसके चलते उन्होंने छुट्टी के लिए भी अप्लाई किया था। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, एटीएस लखनऊ बनाया गया है।
वहीं, अब तक पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ रहे आर के नैयर को गोंडा के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती दी गई है।