लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने दो इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। पांच के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह को सआदतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मोहनलालगंज थाने का प्रभार, अति. इंस्पेक्टर महानगर राममूरत को प्रभारी निरीक्षक बीबीडी थाना, इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद थाना और इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अमीनाबाद रहे सुनील कुमार आजाद और प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज रामबाबू सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।