लखनऊ। विभूतिखंड के कठौतापुरवा निवासी लाखन ने विभूतिखंड पुलिस पर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
लाखन का कहना है कि 25 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी अंकित कनौजिया उनकी पांच वर्षीय बेटी वर्षा को बाइक से स्कूल से लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि विभूतिखंड में कुमकुम टेलर्स के सामने एक कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में पड़ोसी और बेटी घायल हो गए। आरोपी चालक भाग निकला। लाखन का आरोप है कि वह जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। पीड़ित ने उनसे मुलाकात भी नहीं की है। साथ ही कोई तहरीर भी नहीं दी है।