संग्रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को अरविंद कुमार विश्वकर्मा (45) और करुणा शंकर गिरि (65) निवासी सरायपान थाना अमेठी अपनी बाइक से कालिकन धाम दर्शन करने जा रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ते ही बाइक सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना में दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर भेजा गया।