लखनऊ। एलडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को पारा क्षेत्र में करीब 15 बीघा में की जा रही दो अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। प्रवर्तन जोन तीन के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि लल्लू यादव, विक्की सिंह हंसखेड़ा की गायत्रीपुरम कॉलोनी में 10 बीघे में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इसके अलावा राजेश यादव देवपुर पारा में एलडीए की बहुमंजिला आवासीय भवनों के पीछे पांच बीघे में अवैध प्लॉटिंग करवा रहे थे।