फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को लखनऊ होकर जाने वाली होली स्पेशल दो गाड़ियों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। यह गाड़ियां गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के बीच चल रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन आनंद विहार टर्मिनस से 10 से 15 मार्च तक तथा लौकहा बाजार से 11 से 16 मार्च तक छह फेरों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 01079/01080 मुबई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-गोरखपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 10 से 31 मार्च तक तथा गोरखपुर से 12 मार्च से 02 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें