फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजे बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, 11 घायल

Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के अखऊपुर गांव में शुक्रवार रात डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई। लाठी-डंडे के हमले में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव के प्रहलाद पासी का आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसी के यहां जन्मदिन की पार्टी में डीजे बज रहा था। डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव के गयाबक्स सिंह, रामबक्स सिंह, पूती सिंह, गयाबक्स के बेटे शिवम सिंह, सुंदरम सिंह, सत्यम सिंह, भतीजे तन्नू सिंह व दो अज्ञात लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर आए। जबरन डीजे बंद कराने लगे। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष केप्रह्लाद पासी, नरेंद्र पासी, श्यामू, रामसुमेर, विमलेश, संगीता, सुशीला, कांती घायल हो गई। दूसरे पक्ष के शंकरबक्स सिंह, भाई रामबक्स सिंह व शिवम सिंह को चोट आई है। एसओ देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें