मामले में पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक सिपाही और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों का इलाज कराया जा रहा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कस्बे में सर्राफा व्यवसाई के यहां हुई चोरी को लेकर सोमवार देर रात जैदपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बंग्लाबाजार के निकट से एक वाहन गुजरा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन पर सवार लोग भाग निकले।