फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़खानी के विरोध पर युवती के दो दोस्तों को पीटा

विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर युवती के दो दोस्तों को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड निवासी एक युवती ने चार लोगों पर छेड़खानी और विरोध पर उनके दोस्तों को पीटने का आरोप लगाते हुए 24 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह दो दोस्तों के साथ घर जा रही थीं। विभूतिखंड में महालक्ष्मी जनरल स्टोर के पास मौजूद चार युवक छेड़खानी करने लगे। विरोध पर उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। दोनों दोस्तों ने मना किया तो आरोपियों ने उन्हें बहुत पीटा। पीड़िता ने जब विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें