फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा के सीतापुर हाईवे पर रविवार रात करीब 9.30 बजे छोटू ढाबा के पास ट्रक ने बाइक सवार बीरबल रावत (30) व सचिन तिवारी (35) की जान ले ली।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। देर रात तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।
प्रभारी निरीक्षक इटौंजा रविंद्र कुमार के मुताबिक, टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पास में टूटा हेलमेट भी पड़ा था।
ढाबे के पास अंडा रोल लगाने वाले ने बताया कि दोनों माल इलाके के रहने वाले हैं। बाइक के नंबर प्लेट की तस्वीर माल पुलिस को भेजी।
एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकाें की पहचान कमालपुर लोधौरा के रहने वालों के रूप में हुई।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के मुताबिक, बाइक में ट्रक की नंबर प्लेट भी फंसी है। इसके आधार पर चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें