फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम-निगोहां मार्ग पर देवीखेड़ा पुलिया के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

नगराम कस्बा निवासी मो. अजीम (35) व जियाउर्रहमान (30) की निगोहां के उदयपुर मे वेल्डिंग की दुकान है। मंगलवार सुबह कोहरे के बीच दोनों एक ही बाइक से अपने घर से निकलकर नगराम-निगोहां मार्ग होते हुए अपनी दुकान जा रहे थे। रास्ते में देवीखेड़ा पुलिया के पास मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से जा भिड़े। वाहन उन्हें रौंदता हुआ चला गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान होने के बाद उनके परिवारीजनों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर नगराम शमीम खान ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर इस्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। समेसी व आसपास लगे सीसीटीवी कमरों की मदद से दुर्घटना कर फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें