फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट से दो की मौत, महिला झुलसी

Fri, 05 Jul 2024 05:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। दोनों की मौत से घर वालों में रोना पिटना मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के मुरली का पुरवा मजरे उतरपारा निवासी दुर्गादीन (45) पुत्र ईश्वरदीन बुधवार दोपहर फर्राटा पंखा को अपनी तरफ घुमा रहा था। जैसे ही उसने पंखे को हाथ लगाया, वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। बचाने में उसकी पत्नी झुलस गई। वहीं, पूरे सुकराई मजरे बेलागुशीशी निवासी अजय उर्फ बचोले (35) बाथरूम में गया था। इसी दौरान वह कटे तार के संपर्क में आ गया। एसओ शिवाकांत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें