फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 06 May 2023 12:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

सीतापुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। टेंपों में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के रामकोट-मधवापुर मार्ग पर रामकोट थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के निकट टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में टेंपो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

विज्ञापन


टेंपो सवार सभी लोग पिसावां में एक शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। खैराबाद थाना क्षेत्र के अकबरगंज निवासी शिवा (22) टेंपो चलाता था। शुक्रवार को वह एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ खैराबाद निवासी दीपू,अंकित और राजेश भी थे।

टेंपो में रामकोट थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी संतराम (50) भी सवार था। रात लगभग 12:30 बजे शादी में शामिल होकर सभी वापस खैराबाद जा रहे थे। रामकोट- मधवापुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय सीतापुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने शिवा और संतराम को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें