फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: रेलवे लाइन पर पड़े मिले युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव, नहीं हो सकी शवों की पहचान

Wed, 16 Nov 2022 05:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी गोंडा रेल मार्ग पर दो क्षत विक्षत शव पड़े मिले हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त कर रही है। कोई साक्ष्य न मिलने से अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी गोंडा रेल मार्ग पर 50 मीटर के अंतराल पर एक युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। पुलिस व जीआरपी शवों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन


मसौली के थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि बाराबंकी रफनगर रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर की दूरी पर नौबस्ता गांव के पास रेल पटरी पर महिला व पुरुष के शव बरामद हुए हैं।

ट्रेन से कटकर बुरी तरह क्षत-विक्षत हुए शवों की पहचान करना भी मुश्किल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण प्रेमी युगल होने की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ट्रेन हादसे के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शवों की पहचान कराने में जुटी है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान ने बताया कि मौके पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे दोनों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें