लखनऊ। 10 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढे भरकर उन्हें चलने लायक बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। इसमें अब महज दो दिन ही बचे हैं और अभी 45 प्रतिशत काम बचा है। ऐसे में दो दिन में काम पूरा होने के आसार नहीं हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 25 सितंबर से 8 अक्तूबर तक नगर निगम ने कुल 310 किमी मेंं 169 किमी सड़कों के गड्ढे भरे। अभी करीब 141 किमी सड़कों के गड्ढे भरने का काम बाकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र सिंह बताया कि कुल 170 किमी सड़कों के गड्ढे भरने का लक्ष्य था, जिसे 99 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बाकी 10 अक्तूबर से पहले पूरा हो जाएगा।