लखनऊ। इप्टा (इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन) की लखनऊ इकाई रंगकर्मियों के लिए गोमतीनगर के विशालखंड स्थित एके सिंह भवन में दो दिवसीय नाट्य कार्यशाला आयोजित करेगी। 19 व 20 मार्च को होने वाली इस कार्यशाला में रंगकर्मी, लेखक, नाट्य निर्देशक और इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसन्ना रंगकर्म की बारीकियां बताएंगे। इप्टा के महासचिव शहजाद रिजवी ने बताया कि कार्यशाला से एक दिन पहले 18 मार्च को यूपी प्रेस क्लब में रंगगुरु प्रसन्ना की नई पुस्तक एक्टिंग एंड बियोंड का विमोचन होगा। इस दौरान परिचर्चा भी होगी। पुस्तक का हिंदी अनुवाद लखनऊ के वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश वेदा कर रहे हैं।