फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल पीजी में दो दिवसीय संगोष्ठी आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इतिहास को केवल लिखित दस्तावेजों के जरिये ही नहीं, बल्कि लोक परंपराओं, मौखिक कथाओं, पुरातात्विक साक्ष्यों और पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से भी समझा जा सकता है। इसी दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर नेशनल पीजी कॉलेज में सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से किया जाएगा। इसका विषय ''नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशंस एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स'' है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक इसमें देशभर के विद्वान, शिक्षक और शोधार्थी भारतीय संस्कृति पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन सत्र में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि होंगी। पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। भारतीय मुद्रा विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव मुख्य व्याख्यान देंगे। समापन सत्र में विनोबा भावे विवि, झारखंड के कुलपति प्रो. सीबी शर्मा मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी भी उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें