फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों लखनऊ से बाइक चोरी कर ग्रामीण क्षेत्र में छिपाकर रखते थे। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और सीओ मिहींपुरवा पहुप सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार सुजौली के मोहकमपुरवा निवासी विनोद कुमार गौतम और खैरीघाट के बरगदहा कला निवासी रंजीत मौर्या की तलाशी ली गई। उनके पास से चोरी की बाइक, 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। विनोद पर चिनहट थाने में चोरी समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत पर बहराइच और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व दुष्कर्म समेत 11 मामले दर्ज हैं। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें