फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से हाइटेक होगी केजीएमयू की लाइब्रेरी

Sun, 27 Apr 2014 03:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस बजट से ई-लाइब्रेरी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे महंगे से महंगे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जनरल ऑन लाइन पढ़ने की सुविधा मिलेगी।

कुलपति प्रो. रविकांत के निर्देश पर लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने के लिए बजट की मंजूरी दे दी गई है।

चीफ प्रॉक्टर पद से इस्तीफा देने वाले प्रो.अब्बास अली मेहंदी को कुलपति प्रो.रविकांत का विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है।

शुक्रवार को डॉ. अब्बास ने प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कुलपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

उधर एनेस्थेटिस्ट को डॉ. हैदर अब्बास को केजीएमयू में मेडिकल एजुकेशन ऑफिसर बनाया गया है।

ट्रॉमा सेंटर आने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सूचना पट लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एससी तिवारी और ट्रॉमा प्रभारी डॉ. एसएन शंखवार ने शनिवार को साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

डॉ. शंखवार ने बताया कि इलाज के दौरान जांच से लेकर दवाएं खरीदने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। सूचना पट लगने से काफी मदद होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें