फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा की पत्नी को लूटने वाले दो बदमाश धरे गए

Fri, 08 Dec 2023 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज में एक दिसंबर को दरोगा की पत्नी से 50 हजार रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे गए 50 हजार रुपये, बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि मोहनलालगंज के मऊ स्थित गोकुल रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी दरोगा अरुण कुमार सिंह लखीमपुर खीरी में तैनात हैं। अरुण की पत्नी नीलू सिंह एक दिसंबर की दोपहर एसबीआई से 50 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनसे 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए थे।
पुलिस ने जब बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो वहां दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने आसपास के कैमरों को चेक किया तो दोनों संदिग्ध बाइक से जाते दिखे। खुर्दही बाजार के पास वह लोग बाइक से रुके थे।
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज पुलिस ने हजरतगंज निवासी सचिन नायर और मुकेश सोनकर को फुलवरिया मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से नीलू से लूटे गए 50 हजार रुपये, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक मिल गई है। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर लुटेरे हैं और उनके खिलाफ लखनऊ सहित आसपास के जिलों में लूट के 15 मुकदमे दर्ज हैं।
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि पूछताछ में सचिन व मुकेश ने बताया कि वह लोग शटरिंग का काम करते हैं। लूटपाट के लिए वह ग्रामीण इलाके के बैंक चिह्नित कर अकेले रुपये निकालकर जाने वाली महिलाओं को निशाना बनाते हैं। आरोपियों ने बताया कि झोला लूटना आसान होता है। इस वजह से उनके निशाने पर ऐसी महिलाएं होती हैं जो रुपये झोले में लेकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें