फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दस दिन में चार महिलाओं से लूटी चेन, गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
-ठाकुरगंज पुलिस ने लुटेरे व उसके साथी को दबोचा
विज्ञापन

- लूटी तीन चेन और 3200 नकद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। जेल से 24 फरवरी को छूटे लुटेरे कमलेश तिवारी ने गैंग के साथ मिलकर दस दिनों में चार महिलाओं की चेन छीनी। ठाकुरगंज पुलिस ने कमलेश और उसके साथी को शुक्रवार को पकड़ लिया। लूटी गई तीन चेन और 3200 नकद मिले हैं। गैंग के दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिमी सीएन सिन्हा के मुताबिक, ठाकुरगंज पुलिस और डीसीपी की क्राइम टीम ने शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से काली चरण डिग्री कॉलेज के पास से दो लुटेरों ठाकुरगंज निवासी कमलेश तिवारी और नाका निवासी गोलू सिंह को गिरफ्तार किया। गोलू सिंह कपड़े की दुकान में काम करता था। कमलेश के खिलाफ अलग-अलग थानों में गैंगस्टर सहित लूट व चोरी के 19 मामले दर्ज हैं। कमलेश ने 27 फरवरी को पारा, 2 मार्च को दुबग्गा, 4 मार्च को गाजीपुर और 5 मार्च को मेदयगंज इलाके में चार महिलाओं से चेन स्नेचिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें