लखनऊ। गोसाईगंज के शाहीन टोला में 16 साल पहले हुई मारपीट के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैनेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दो सगे भाइयों वीरेंद्र और शिवा को दोषी करार देते हुए तीन साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। एक अन्य आरोपी माया को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 14 अक्तूबर 2010 का है। वादी सुनील रस्तोगी के अनुसार, उसके भाई सतीश रस्तोगी दुकान से घर लौट रहे थे। तभी छोटी देवी माता मंदिर के पास आरोपियों ने पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों बिंदी और किरण की मौत हो चुकी थी।