देशराज की हत्या के बाद लगा परिजनों व ग्रामीणों का मजमा।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तीन भाइयों ने नशे की हालत में आपस में झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर दो भाइयों ने एक भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट में एक महिला भी घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सरेनी थाना क्षेत्र के भक्ता खेड़ा गांव की रहने वाली अनुसुइया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति देशराज अपनी झोपड़ी में थे तभी सामने जेठ की झोपड़ी से हरिश्चंद्र व देवर हरीराम पुत्र गण शोभा व गांव के कल्लू पुत्र नंदलाल शराब के नशे में पति से विवाद करने लगे और उनको दौड़ा दौड़ा के मारा पीटा, जिससे पति देशराज (40 वर्ष) मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें - यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा
शोर शराबा सुनकर मैं मौके पर पहुंची तो कल्लू की पत्नी ने उस पर भी हमला बोल दिया। इससे अनुसुइया को भी चोटें आई हैं। अनुसुइया की तहरीर पर पुलिस ने हरिश्चंद निषाद, हरी राम निषाद, कल्लू और रानी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद मृतक के बच्चे सोनू व शिवकुमार, बेटी कविता, सविता, कुमकुम का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि अनुसुइया देवी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। झगड़े की वजह अभी सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।