फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत

Thu, 13 Jun 2024 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवैया हसन गांव के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। इसके चलते दोनों को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चडरई गांव निवासी अक्षय कुमार (20) पुत्र सीताराम गुड़गांव हरियाणा में एक कार कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। चार दिन पहले वह घर आया था, जबकि उसका बड़ा भाई सूरज (30) बाबूगंज बाजार में हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे दोनों बाइक से ऊंचाहार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों के सड़क पर गिरने से सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दोनों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें