सीतापुर जिले में रामकोट थाना इलाके में एक कार और बाइक सवार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार नदी में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार निकाल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामकोट इलाके के गांव प्रतापपुर निवासी लल्लू (50) और केशवपुर गांव निवासी बलिराम (48) एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
वहीं मोहल्ला खूबुपर निवासी राजीव शर्मा और शिखा त्रिवेदी शाहजहांपुर की ओर कार से जा रहे थे। क्षेत्र के बडौरा पुल के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परख्च्चे उड़ गए। वही हेलमेट न लगा होने के कारण दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद कार पुल से टकरा कर पिरई नदी में गिर गई। जिससे पुल की रेलिंग भी टूट गई।
नदी में अधिक पानी न होने के कारण उसमें सवार लोगों को निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार भी को नदी से निकाला गया है।